खिलाड़ी गौरव सैनी का स्वागत करते डॉ. जनक राज व खिलाड़ी। स्रोत : खिलाड़ी
रोहतक। दूसरी महारथी अंतरराष्ट्रीय ओपन रैपिड-ब्लिट्ज फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट 2025 में गौरव सैनी ने रजत पदक हासिल किया। 16 व 17 अगस्त को आयोजित अंडर-14 वर्ग में खिलाड़ी गौरव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
दिल्ली के सुभाष नगर स्थित सिल्वर ग्रैंड चेस में हुई। टूर्नामेंट में करीब देश-विदेश के 950 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें गौरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। गौरव मॉडल स्कूल नौवीं कक्षा का छात्र है।
पिता राजीव सैनी व माता शोभा सैनी ने गौरव की जीत पर खुशी जाहिर की। प्रेमनगर स्थित जनक राज योगा स्टूडियो में सोमवार को खिलाड़ी का स्वागत किया गया। डॉ. जनक राज ने बताया कि गौरव ने ब्लॉक स्तरीय एसजीएफआई शतरंज प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब खिलाड़ी का चयन एसजीएफआई जिला टीम में हुआ है। खिलाड़ी शतरंज के साथ-साथ योग अभ्यास भी करता है।