फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मायना गांव के आशीष ने शूटिंग में जीता सोना

Tue, 19 Aug 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
खिलाड़ी आशीष पंघाल। स्रोत : पिता
विज्ञापन
रोहतक। मायना निवासी आशीष पंघाल ने राज्य अंतर विद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप में सोना जीता है। 7 से 14 अगस्त तक आयोजित 21वीं मध्य प्रदेश राज्य अंतर विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता के यूथ कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है। साथ ही, लगातार तीसरे वर्ष रैंक-वन शूटर बने हैं।
विज्ञापन

आशीष के पिता अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि बेटे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ कैटेगरी की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। आशीष का चयन वर्ष 2021 में शूटिंग स्कॉलरशिप के अंतर्गत इंदौर के डेली कॉलेज में हुआ था।
विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 मीटर एयर राइफल व एयर पिस्टल शूटिंग रेंज है। माता रीना ग्रेवाल ने बेटे की इस सफलता का श्रेय बेसिक कोच सूबेदार प्रदीप बेनीवाल व स्कूल में कोच कप्तान कमल चौहान, पुष्पेंद्र सेंगर को दिया है।
विज्ञापन

राजनारायण ने बताया कि आशीष ने 10 वर्ष की आयु में जनवरी 2019 से बेनीवाल से शूटिंग की बारीकियां सीखनी शुरू की थीं। फिलहाल, आशीष 12वीं (नॉन-मेडिकल) कक्षा के मेधावी छात्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें