फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में गौरव व मैना प्रथम

Tue, 11 Feb 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10सीटीके40-पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा विज्ञान प्रदर्
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा के दिशा-निर्देशन में सोमवार को कॉलेज स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता उच्चतर शिक्षा निदेशालय के सौजन्य में आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान वनस्पति विभाग में गौरव व मैना प्रथम, वृंदा, दुआ व समता द्वितीय, वसुंधरा, मुस्कान व अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। रसायन विभाग में प्रथम स्थान नेहा गोयल, द्वितीय स्थान कोमल व स्नेहा और तृतीय स्थान मुस्कान, काजल और राखी ने प्राप्त किया। भूगोल विभाग में प्रथम स्थान शीतल व सरिता ने, द्वितीय स्थान स्वाति व अदिति ने और तृतीय स्थान प्रिया व मन्नु ने प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंच संचालन प्रवीण गोयल ने किया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डॉ. सीमा जैन व प्राचार्य डॉ. लोकेश बलहारा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य व अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें