फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फाइनेंसर ने युवक पर की फायरिंग, पेट में गोली लगने से घायल

Tue, 11 Feb 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10सीटीके23.. तेज कॉलोनी में युवक पर हुए हमले के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र स्थित तेज कॉलोनी में सोमवार दोपहर को कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के पीछे लेनदेन का मामला बताया गया है। उधर, भीड़ ने फायरिंग करने वाले आरोपियों का पीछा किया तो ब्लैक स्काॅर्पियो को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीड़ित परिजन की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रोहतक के रविंद्र माड़ौदी व लवनीत फाइनेंसर का काम करते हैं। उन्होंने 20 हजार रुपये तेज कॉलोनी निवासी कर्ण उर्फ ललित को दिए थे, लेकिन काफी दिन से उनके रुपये और ब्याज नहीं दिया गया था। वहीं, पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी ओर से पैसे लौटा दिए गए थे, लेकिन फाइल चार्ज और ब्याज के नाम पर और पैसे की मांग कर रहे थे।
सोमवार दाेपहर करीब 1:40 बजे काले रंग की स्काॅर्पियो में सवार होकर फाइनेंसर रविंद्र और लवनीत तेज कॉलोनी में पहुंचे थे। वहां पर रुपये न देने पर कर्ण उर्फ ललित से विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से मारपीट होने लगी तो उसकी पिटाई कर दी। उसने शोर मचाया तो परिवार-मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दोनों की बुरी तरह पिटाई करनी शुरू कर दी। वह बचाव करते हुए भागने लगे, लेकिन जब दोनों लोगों की भीड़ से घिर गए तो उन्हाेंने बचाव करते हुए हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी, लेकिन कई लोग हवाई फायरिंग में भी रुके नहीं तो आरोपियों ने सीधी कर्ण उर्फ ललित को गोली मार दी। इससे वह घायल होकर गिर गए और लोग भी एक साइड होकर बचने लगे। इसका लाभ उठाकर आरोपी हमलावर भाग गए। हालांकि, उनकी काली स्काॅर्पियो घटनास्थल पर ही रह गई। कॉलोनी के लोगों ने स्काॅर्पियो को तोड़फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

तेज कॉलाेनी निवासी नरेश पर फाइनेंसरों के करीब 20 हजार रुपये थे और कुछ ब्याज के बचे हुए थे। इन्हे लेकर विवाद हुआ और फायरिंग तक हो गई। एक गोली युवक के पेट में लगी है। हालांकि उसकी हालत सामान्य है। केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
- रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी।

कुछ दिन पहले भी किया था एक दुकानदार का अपहरण
अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र के जाट भवन के सामने स्थित दुकानदार का फाइनेंसरों ने ही अपहरण किया था। आरोपियों के सवा करोड़ रुपये थे और उनमें से करीब 35 लाख रुपये नहीं दिए थे। इस बात को लेकर दानों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और दुकानदार का अपहरण कर लिया गया। जबकि कुछ दिन पहले झज्जर के डीघल निवासी फाइनेंसर मंजीत की भी लेनदेन में ही किलोई गांव में शादी समारोह के दौरान हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें