फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरनावठी गोलीकांड : आरोपियों ने एक पिस्तौल से मारी थी पैर में दो गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गरनावठी गांव के युवक साहिल (20) को एक ही पिस्तौल से पैर में जांघ के पास दो गोली मारी गई थी। पुलिस आरोपी गांव के ही युवक दीपू व निशांत की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक साहिल ने बुधवार को बयान दिया था कि वह तीन बहन भाई हैं। वह सबसे छोटा है। 12वीं पास करने के बाद वह रोहतक में कोचिंग लेता है। एक साल पहले गांव के युवक दीपू व निशांत से बरात में कहासुनी हो गई थी। हालांकि मामले में पंचायती समझौता हो गया था। बावजूद इसके बुधवार को जब वह बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में दीपू व निशांत ने बाइक आगे अड़ाकर उसे रोक लिया। वह अपनी बाइक पर ही बैठा रहा। तभी निशांत ने बाइक से उतरकर उसका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद दीपू ने पैंट से पिस्तौल निकाली और पैर में गोली मार दी। फिर निशांत ने वही पिस्तौल ली और उसी पैर में गोली मार दी। वह बाइक सहित गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके ताऊ का लड़का विकास गोली चलने की आवाज सुनकर आया और इसके बाद मां व मामा का लड़का पहुंचे। उन्होंने उसे पीजीआई में दाखिल करवाया। कलानौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था, लेकिन आरोपी अभी हाथ नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें