फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुश्ती में छाई गढ़ी बोहर की मुस्कान, सोना जीता

Wed, 23 Apr 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20सीटीके29-अमरजीत।स्रोत:कोच
विज्ञापन
रोहतक। अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में छोटूराम स्टेडियम की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को दो स्वर्ण पदक, दो कांस्य कुल चार पदक जीते। कोच मनदीप ने बताया कि 59 किलोग्राम में मुस्कान नांदल ने स्वर्ण पदक जीता। मुस्कान नांदल रोहतक की गढ़ी बोहर की रहने वाली हैं। सोमवार को आयोजित मुकाबले में रोहतक की विनिता ने 50 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। संवाद
विज्ञापन

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में निशांत ने रजत पदक जीता
अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के मेहर सिंह अखाड़े के पहलवानों ने मंगलवार को दो कांस्य व एक रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता कोटा राजस्थान में आयोजित की गई। अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने बताया कि 77 किलोग्राम भारवर्ग में निशांत ने रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि 82 किलोग्राम भारवर्ग में अमरजीत ने कांस्य व 79 किलोग्राम भारवर्ग में परविंदर ने कांस्य पदक जीता। कोच रणबीर ढाका ने बताया कि इस पूरी प्रतियोगिता में अखाड़े के पहलवानों ने चार स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक जीते।

20सीटीके29-अमरजीत।स्रोत:कोच

20सीटीके29-अमरजीत।स्रोत:कोच

20सीटीके29-अमरजीत।स्रोत:कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें