22सीटीके15...इंदरगढ़ गांव के खेतों में लगी आग। संवाद
रोहतक। जिले के तीन गांवों के खेतों में फसल अवशेष में लगी आग से मंगलवार अफरातफरी का माहौल रहा। आग ने पहरावर में दो एकड़ में गेहूं की फसल के साथ 300 एकड़ फाने जला दिए। दमकल विभाग ने एक जगह शाॅर्ट सर्किट से आग लगने तो दो जगहों पर कारण अस्पष्ट हैं।
दमकल विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग तीन गांवों के खेतों में आग लगने की सूचना मिली। इस पर 5 गाड़ी व 20 कर्मचारियों ने अलग-अलग तीन गांवों में करीब दो-दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण गांव पहरावर में करीब 20 एकड़ में फाने व खेत में खड़े दो एकड़ गेहूं जल गया। यह आग मायना के खेत से चलकर तीन किलोमीटर दूर तक फैल गई। यह करीब 20 एकड़ में फाने जलाते हुए पहरावर के खेतों तक पहुंची।
इंदरगढ़ के खेतों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : इंदरगढ़ के खेतों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण करीब तीन गांव की ढाई सौ एकड़ गेहूं में फाने जल गए। इसके बाद करीब एक बजे गिझी के खेतों में आग लगने की सूचना मिली।