फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांव महोत्सव... बच्चों ने धमाल मचाया, किसानों ने सम्मान पाया

विज्ञापन
अमर उजाला गांव महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम मे हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत करते कल
विज्ञापन
रोहतक। तीन दिवसीय अमर उजाला गांव महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। बच्चों के साथ बड़ों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के साथ जागरूक किया गया। एक कदम प्रगति की ओर थीम पर आधारित अमर उजाला गांव महोत्सव का समापन नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बतौर मुख्यातिथि किया।
विज्ञापन

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने किसानों का हौसला बढ़ाते हुए आयोजन को किसानों के लिए लाभकारी बताया। कृषि के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण किसान ही हैं। किसान को अपना उत्पाद लांच करने में खास जागरूकता की जरूरत है। ऑर्गेनिक की बात करें तो वर्तमान की स्थिति को देखते अधिक तकनीकी ज्ञान जरूरी है। ऑर्गेनिक और परंपरागत कृषि की चीजों को दिखाने व बेचने में प्रचार की जरूरत है। इसके लिए अमर उजाला द्वारा मुहैया कराया गया मंच अहम है। इस कार्य में स्वयं सहायता समूह, सरकार के द्वारा बनाए पैकेजिंग केंद्र, कृषि विपणन सोसायटी के ग्रुप आदि इस दिशा में प्रयास करते हैं। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। सफल होने पर ही किसान की आय दोगुनी करने का सपना पूरा होगा। मुख्यातिथि ने महोत्सव में विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदर्शित स्टॉलों का निरीक्षण किया और जानकारी लेते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
के बुढ्ढी न्यूं मटकै...गीत पर झूम उठे दर्शक

गांव महोत्सव के तीसरे दिन का शुभारंभ मेरा देश रंगीला गीत पर भाविष्का ने नृत्य प्रस्तुत कर किया। इसके बाद पूर्वी ने हरियाणवी लोक गीत के बुढ्ढी न्यूं मटकै पर दमदार नृत्य प्रस्तुत कर जाट कॉलेज मैदान परिसर में मौजूद सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नन्ही जिनिशा ने देवा श्री गणेशा गीत पर गणेश वंदना की तो चेष्ठा ने हरियाणवी लोकगीत 52 गज का दामन पर नृत्य प्रस्तुत किया। युवा दंपतियों ने भी नृत्य कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। मंच संचालन राज ने किया।
विज्ञापन

उपहार मिला तो खिले चेहरे

महोत्सव में हर घंटे लकी ड्रॉ निकाला गया। विजेता लवीन, भारती, कमल, दीपक, तमन्ना, शिव व सुमित कुमार को नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आधुनिक तकनीक करेंगी किसानों की मदद (प्रमुखता से लगाएं)

जाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने सभी को आधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी दी। अमन और तरुण ने लोगों को ड्रिप सिंचाई पद्धति के माध्यम से कम पानी से खेती करने के बारे में बताया। शिवम ने तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करते हुए किसानों को ड्रोन के माध्यम से सिंचाई करने के तरीके बताए। शुभम ने किसानों और लोगों को मिट्टी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी।
सम्मान पाकर किसानों के खिले चेहरे
जींद से आए किसान सुभाष चंद्र, सुनील कंडेला और खरक जाटान से जयकरण को निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र ने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। जयकरण ने जैविक खेती करने वाले किसानों को बाजारों में फसल बेचने के दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह जैविक उत्पाद खरीदने से पहले उसकी जांच कर लें। उन्होंने किसानों व दर्शकों से रसायनिक उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।
इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी पसंदीदा

ओकाया के डीलर चांद ऑटोटेक से गोपाल ने बताया कि उन्होंने ओकाया कंपनी के तीन मॉडल को प्रदर्शित किया है। इसमें फ्रीडम, एफटूवी, एफटूफॉर शामिल हैं। महोत्सव में आए लोगों को विभिन्न मॉडल पर तीन साल की गारंटी दी गई।
विदेश में पढ़ने के सपने होंगे साकार

एक्सपर्टिज इमीग्रेशन काउंटर पर युवाओं की काफी भीड़ रही। जो युवा विदेश में पढ़ाई कर भविष्य संवारना चाहते हैं उन्होंने काउंटर पर अंकित और सुगंधा से जानकारी प्राप्त की।
ये रहे उपस्थित

बजाज प्लेटिना, लोहचब मोटर्स, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, मिलेट फूड, रन राज, बेक्स एंड ब्रीव हाउस, आदर्श गोवंश डेयरी, काएनोस, नारी वस्त्रम, हितेशा मोटर्स, जाट एजुकेशन सोसायटी, डीजीवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैरियर प्वाइंट, सुपर गैस, किचन टूल्स, अन्वी इमीग्रेशन, गीता यूनिवर्सिटी आदि स्टॉल शामिल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें