स्टेट क्राइम ब्रांच टीम ने फर्जी फर्म के जरिये कागजों में वस्तुओं की सप्लाई दिखाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी मामले में सिरसा से दो आरोपियों सुनील और प्रवीण को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम में सिरसा में छापे मार कर फर्जी फर्म संचालक अनुपम सिंगला के सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने अनुपम सिंगला के ड्राइवर सुनील कागदाना और असिस्टेंट प्रवीण कुमार को पकड़ा है। इस मामले में अनुपम सिंगला के खिलाफ वर्ष 2018 में केस दर्ज हुआ था। उसके बाद पुलिस ने 2019 में अनुपम सिंगला को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के बाद इस मामले में आरोपी प्रवीण और सुनील को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। स्टेट ब्यूरो टीम के इंस्पेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल में भेज दिया है। आरोप है कि फर्जी फर्म खोलकर अनुपम सिंगला और उसके सहयोगियों ने पंजाब में फर्जी फर्म के जरिये झूठी माल सप्लाई दिखाई।