फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से बेची साढ़े 13 लाख की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गूगोहड़ी गांव की जमीन को लेकर दो भाई आमने-सामने आ गए हैं। एक भाई का आरोप है कि उसके भाई ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर उसके हिस्से की साढ़े 13 लाख रुपये की जमीन बेच दी। अब पैसे भी नहीं दे रहे। लाखनमाजरा थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली स्थित तिलक नगर निवासी देवेंद्र मल्होत्रा ने शिकायत दी है कि वे गूगाहेड़ी गांव के मूल निवासी हैं, जहां उसके दादा बिशनदास के नाम 8.25 एकड़ जमीन थी। दादा के बाद से यह जमीन उसके पिता सहित तीन भाइयों के नाम हो गई। पिता के हिस्से की 2.06 एकड़ जमीन में उसकी बहन व तीन भाइयों का हिस्सा बनता है। इस तरह उसके हिस्से में 0.515 एकड़ जमीन आई। नेहरू कालोनी के एक प्रॉपर्टी डीलर ने उसे भाई सुरेंद्र मल्होत्रा के साथ मिलकर जनवरी 2021 में जमीन तीन-चार लोगों को बेच दी। उसे भी लाखनमाजरा सब तहसील में ले जाया गया, जहां कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। हस्ताक्षर करने के बाद बताया कि उसे उसके हिस्से के 13 लाख 54 हजार रुपये दिए जाएंगे। उसी दिन यह कहकर पैसे देने से इनकार कर दिया कि आज इंटरनेट की खराबी के कारण पैसे ट्रांसफर करने में दिक्कत आ रही है। इसके बाद कभी कोरोना तो कभी दूसरे बहानों से उसे टरकाते रहे। जब प्रॉपर्टी डीलर के पास गया तो उसने कहा कि पैसे उसके भाई को भेज चुका है। भाई से पूछा तो उसने कहा कि पैसे नहीं आए। अब उसके भाई ने धमकी दी कि पैसे मांगे तो जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर व आरोपी भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें