फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेवात की कार की टक्कर से हुई थी चार युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। नेशनल हाईवे नंबर 9 स्थित चुलियाणा मोड़ पर बाइक को टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान हो गई है। वह मेवात जिले की थी। होली पर्व पर चुलियाणा मोड़ पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से गाड़ी सहित भाग गया था।
विज्ञापन

इस हादसे में एक ही बाइक पर सवार इस्माईला गांव के दो सगे भाई मोहन (42) व राजकुमार (40) और उनके चाचा का लड़का सोनू (42) व पड़ोसी राजेश (48) की मौत हो गई थी। इसमें दो सगे भाई एक चाचा का लड़का और एक उनके साथी की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में मातम छा गया था। शुक्रवार को भी गांव में लोगों की जुबान पर घटना की चर्चा रही।
थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी की पहचान हो गई है। वह मेवात जिले की है, जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें