फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार खिलाड़ियों का भारतीय मुक्केबाज टीम के लिए हुआ चयन

Tue, 16 Apr 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। महर्षि दयानंद स्टेडियम के चार मुक्केबाज को भारतीय टीम में चयन हुआ है। यह चारों झज्जर जिले के हैं। इनमेंदो महिला मुक्केबाज और दो पुरुष मुक्केबाज हैं।
विज्ञापन

कोच हितेश देशवाल ने बताया कि महिला मुक्केबाजों में 60 किलो भारवर्ग में प्रियंका सहरावत और 63 किलो भार में प्राची धनखड़ और पुरुष वर्ग में 60 किलो भार वर्ग में सागर जाखड़ और 86 किलो भार वर्ग में हेमंत सांगवान का चयन है। यह सभी मुक्केबाज पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा चुके हैं। यह प्रतियोगिता 25 अप्रैल से 7 मई तक कजाकिस्तान के अस्ताना शहर में आयोजित होगी और ये सभी मुक्केबाज भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला झज्जर मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सोमवीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़ और सभी खेल प्रेमियों ने कोच हितेश देशवाल को बधाई दी ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें