फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में शराब तस्करी के आरोप में महम के दो ठेकेदारों सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम के शराब ठेकों की आड़ में शहर में अवैध तरीके से शराब की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने दो ठेकेदारों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से दो गाड़ियों से 348 बोतल शराब ली गई है। आरोपियों में खिड़वाली गांव निवासी अमन, राजीव कॉलोनी निवासी अंशुल, हनुमान कॉलोनी निवासी राजेश व सोनीपत जिले के गांव भंडेरी निवासी साहिल शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 24 अप्रैल को सूचना मिली कि खिड़वाली निवासी अमन व राजीव कॉलोनी निवासी अंशुल महम एरिया के शराब के ठेकेदार हैं। दो गाड़ियों में शराब रखकर रोहतक शहर में अलग-अलग जगह पर सप्लाई की जाएगी। पुलिस ने पावर हाउस चौक की तरफ से आ रही दोनों गाड़ियों को रुकने का इशारा किया।
दोनों चालक गाड़ी हनुमान काॅलोनी की गलियों में छोड़कर भाग गए। तलाशी के दौरान दोनों गाड़ियों में अंग्रेजी शराब की 252 बोतल, 12 बोतल देसी शराब व 84 बोतल बीयर मिली। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जांच की।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि शराब ठेकों की आड़ में रोहतक शहर में अवैध तरीके से शराब सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें