फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारिया में 12वीं के छात्र मोहित हत्याकांड में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया कलां में एक दिन पहले दिनदहाड़े 12वीं के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को आरोपी सुमित, सुमित उर्फ मीतू, आदर्श व उदय को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि सुनारिया कलां निवासी अनूप ने एक दिन पहले दी शिकायत में बताया कि वह चाय की दुकान चलाता है। उसके पांच बच्चे हैं। सबसे छोटा 18 वर्षीय बेटा मोहित गांव के सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ता था। सुबह वह घर से स्कूल गया। दोपहर पता चला कि वह गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा है। उसके चाकू मारा गया था। वह उसे तत्काल पीजीआई ले गया, रास्ते में बेटे ने बताया कि सोमवार को उसकी कक्षा के लड़के चिराग का युवक आदर्श के साथ झगड़ा हो गया था। उसने अपने दोस्त अमित व अमन के साथ मिलकर चिराग को छुड़वा दिया था। इसी के चलते मंगलवार को उसे आदर्श व उसके साथियों ने घेर लिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। मोहित ने बाद में पीजीआई में दम तोड़ दिया था।
सुमित उर्फ मीतू ने मारा था छाती में चाकू
जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि झगड़े के दौरान मोहित को आरोपी सुमित उर्फ मीतू ने छाती के पास चाकू मारा था। पुलिस ने चारों आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गिरावड़ हत्याकांड में चल रही जांच
उधर, लाखनमाजरा थाना प्रभारी अकरम खान ने बताया कि गिरावड़ में हुई छात्र साहिल की हत्या के मामले में जांच चल रही है। कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई है। जल्द पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि गिरावड़ गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े 12वीं के छात्र 19 वर्षीय साहिल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसके पिता ने गांव के ही युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
गिरफ्तारी के लिए लघु सचिवालय पहुंचे परिजन
इससे पहले दोपहर को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को जैसी ही भनक लगी कि परिजन और ग्रामीण शव को साथ लेकर प्रदर्शन कर सकते हैं तो लघु सचिवालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब मौके पर पहुंचे और परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। बाद में देर रात चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें