गांधी कैंप निवासी युवक पर जानलेवा हमले की वारदात मे शामिल चार आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार?
- फोटो : RohtakCity
गांधी कैंप के युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी आर्य नगर निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को गांधी कैंप निवासी सोनू ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गांधी कैंप बाजार में वह पर्स की दुकान चलाता है। यहां से 21 अप्रैल को ज्योति नामक महिला ने पर्स खरीदा था। अगले दिन वह दुकान पर बैग बदलवाने आई। मना करने पर उससे कहासुनी हो गई। वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था तो कुछ युवकों ने उसकी पिटाई की। मामले की जांच करते हुए 26 अप्रैल को पुलिस ने वारदात में शामिल सूर्या नगर निवासी आरोपी राकेश, सुनारिया खुर्द निवासी सचिन, दीपक व लाढौत रोड निवासी श्रीओम को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल महिला की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।