फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह दिसंबर को नारनौल में जेजेपी की स्थापना दिवस रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर छह दिसंबर को नारनौल में आयोजित होने वाली रैली को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। रैली का निमंत्रण देने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 19 नवंबर को उचाना हलके के दौरे पर रहेंगे। वह विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।
विज्ञापन


जेजेपी हलकाध्यक्ष बीरेंद्र कौशिक ने बताया कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के दौरे की शुरुआत खटकड़ गांव से होगी। इसके बाद वे बड़ौदा, करसिंधु, उचाना कलां, उचाना खुर्द और दुर्जनपुर गांव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन सभाओं के माध्यम से वे ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और छह दिसंबर को नारनौल में होने वाली स्थापना दिवस रैली में पहुंचने का आह्वान करेंगे। उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान दुष्यंत चौटाला घोघड़ियां और भौंसला गांव में कार्यकर्ताओं के यहां आयोजित समारोहों में भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें