फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्व सैनिक सूबेदार हुक्मचंद को सम्मानित किया

Tue, 07 Oct 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की टीम ने 93 वर्षीय पूर्व सूबेदार हुक्म चंद को सोमवार को सम्मानित किया गया। सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजकीय अध्यक्ष कर्नल गोपाल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट गंगाराम भारद्वाज, पेटी ऑफिसर विजय कुमार, हवलदार सुरेश कुमार, कैप्टन हरिओम यहां उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि सूबेदार हुक्म चंद ने रोहतक के पहरावर से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की व 1952 में भारतीय सेना के मेडिकल कोर्स में नियुक्ति पाई। उन्होंने 1961 गोवा के आजादी युद्ध, 1962 में भारत-चीन युद्ध, भारत-पाकिस्तान युद्ध सन 1965 व भारत-पूर्वी पाकिस्तान हाल बंगला देश युद्ध में भाग लिया। वह 1980 में सेवानिवृत्त हुए। उनके तीन बेटे भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं। इनके पोते नौसेना में सेवा दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें