फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जाने के लिए जरूरत थी बाइक, परिजनों ने नहीं दिलाई तो बना वाहन चोर, गिरफ्तार

विज्ञापन
for duty purpose want bike, but family not purchase, than make theif
विज्ञापन
रोहतक। एकता कॉलोनी निवासी 20 साल का युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसने अपने परिजनों से ड्यूटी पर आने जाने के लिए बाइक की मांग की। परिजनों ने जब उसकी मांग को पूरा नहीं किया तो आरोपी युवक ने वाहन चोरी करने का रास्ता चुन लिया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे दोपहिया वाहन चोरी की पांच वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी से चोरीशुदा 2 बाइक व 2 स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अन्य मामलों में शामिल जांच कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि करीब एक माह से थाना एरिया में दोपहिया वाहन चोरी की कई वारदात सामने आई है। वारदात को हल करने के लिए थाना शिवाजी कॉलोनी व एवीटी स्टाफ की संयुक्त टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए 8 जून को वाहन चोरी करने वाले आरोपी दिपांशु निवासी एकता कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वाहन चोरी की 5 वारदात को अंजाम दे रखा है। आरोपी दिपांशु की उम्र 20 साल है व वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। आरोपी को कंपनी आने-जाने के लिए बाइक की आवश्यकता थी। परिजनों ने बाइक दिलाने से मना किया तो आरोपी ने अपराध का रास्ता चुना। आरोपी गली में खड़े दोपहिया वाहनों को अपना निशाना बनाता था। आरोपी पुराने वाहनों को चोरी करता था ताकि ताला तोड़ने में आसानी हो। आरोपी वाहन चोरी करके वाहन को अपने आने-जाने के लिए प्रयोग करता था। तेल खत्म होने पर आरोपी उक्त चोरीशुदा वाहन को चलाना छोड़ देता और वाहन चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दे देता।
विज्ञापन

इन पांच वारदात का हुआ खुलासा
1. 5 मई को दिन के समय आरोपी ने ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विजय के मकान के सामने गली में खड़ी एक्टीवा को चोरी किया है।
2. 19 मई की शाम के समय आरोपी ने बिजली घर के नजदीक राधे-राधे पार्क के बाहर खड़ी बाइक चोरी की।
3. 28 मई को आरोपी ने कमला नगर में प्रदीप कुमार के मकान के सामने गली में खड़ी बाइक को चोरी किया है।
4. 30 मई को शाम के समय आरोपी ने ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मुकेश के मकान के बाहर गली में खड़ी स्कूटी को चोरी किया है।
5. 2 जून को दिन के समय आरोपी ने ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से भालचंद के मकान के सामने गली में खड़ी बाइक को चोरी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें