फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में इंटरलॉकिंग टाइल से बनाया जा रहा पैदल पथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में पैदल आने-जाने विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी, इसके लिए पेड़ों के नीचे इंटरलॉकिंग टाइलों से पैदल पथ बनाया जा रहा है। इससे सड़क पर चलते समय होने वाले हादसों की आशंका नहीं रहेगी।
विज्ञापन

एमडीयू कैंपस में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें खेल मैदान तैयार करने के अलावा उठाए जा रहे अन्य कदम शामिल हैं। इसी कड़ी में पैदल चलने वाले विद्यार्थियों के लिए पैदल पथ बनाया जा रहा है। पेड़ों के नीचे छायां में इंटरलॉकिंग टाइल से यह पथ तैयार होगा। फिलहाल यह निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सड़कों के साथ खोदाई का काम हो गया है। अब टाइलें बिछाई जानी हैं। विधि विभाग के बाहर सड़क के साथ टाइलें बिछाई जा चुकी हैं। एक्टिविटी सेंटर के बाहर, विवेकानंद लाइब्रेरी के आसपास, आईएचटीएम विभाग के बाहर, डिस्टेंस विभाग के बाहर, रसायन विभाग के बाहर टाइलें बिछाई जानी हैं। पैदल पथ का निर्माण जल्द पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
सड़क के साथ ही पैदल पथ का निर्माण किया जा रहा है। इससे पैदल चलने वालों को अलग जगह मुहैया होगी। सड़क हादसे की आशंका भी नहीं रहेगी। यह काम जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेएस दहिया, एक्सईएन, एमडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें