अभिनय और कला किसी उम्र या अनुभव की मोहताज नहीं होती।
कुछ सीखते हैं तो कुछ जन्म से ही एक्सपर्ट।
ऐसा ही कहानी है गांधी कैंप निवासी पांच साल के बच्चे पार्थ सचदेवा की। पार्थ के भंगड़ा के एक मिनट के विडियो ने तीन दिनों से सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है।
यू ट्यूब पर इसे रविवार शाम 8 बजे तक 1 लाख 58 हजार लोगों ने देखा और 11 हजार से अधिक ने लाइक किया। खुद पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसंजस ने लाइक कर इसे अपने पेज पर डाला हुआ है।
‘यारा बोलियां दे बिना नहीं ओ सरदा, वीरवार दिन वी ना परहेज करता’ गीत पर किए गए भंगड़ा पर दिलजीत ने पार्थ की तारीफ की है। लिखा है कि सालसा नृत्य एक कठिन नृत्य है, लेकिन छोटे कलाकार ने भंगड़ा कर उसे भी मात दे दी। अपर यूकेजी के नन्हे छात्र पार्थ की मां रजनी कहती हैं कि मोबाइल-कंप्यूटर और इंटरनेट में एक्सपर्ट होने के साथ उनका बेटा डांस में भी काबिल है।
यूं पहुंचा लाखों लोगों तक
घर पर पार्थ को गाने सुनना और डांस करना बहुत पसंद है, लेकिन 9 जुलाई को उसकी बड़ी बहन ने डांस करते समय विडियो बना ली और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। व्यवसायी पिता वीरेंद्र, बहन गरिमा व सान्या ने पार्थ की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि पार्थ की रुचि को ध्यान में रखते हुए वे उसे इस दिशा में शिक्षा दिलवाएंगे। हम पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत से मिलना चाहते हैं कि वे खुद पार्थ को आशीर्वाद दें।