19जेएनडी16: समस्या सुनते एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पांच फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
एसडीएम ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में दो नगर परिषद, एक जन स्वास्थ्य विभाग और दो तहसील से संबंधित थीं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र व उचित समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम के अनुसार समाधान शिविर से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है क्योंकि उन्हें अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।
सभी विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे निर्धारित समय पर उपलब्ध हो रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का रिकॉर्ड अपडेट रखें और समाधान की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिन समस्याओं का निस्तारण संभव न हो, उनका कारण सहित विवरण उच्च अधिकारियों को भेजा जाए। संवाद