फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सम-गोत्र और पड़ोस में शादियों पर लगे रोक

विज्ञापन
19जेएनडी09: लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। लिव-इन रिलेशनशिप और लव-मैरिज से जुड़े वर्तमान कानूनों में बदलाव की मांग को लेकर वीरवार को खाप पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा को ज्ञापन सौंपा।
माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह सिद्धू और कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि लिव-इन कानून भारतीय संस्कृति और मानवीय रिश्तों पर कलंक है। उन्होंने इसे वर्तमान विधानसभा सत्र में ही निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप नेताओं ने कहा कि इससे अदालतों में मुकदमे बढ़ रहे हैं और गांवों के बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने कहा कि खापें प्रेम विवाह की विरोधी नहीं हैं लेकिन वर्तमान प्रक्रिया से असंतुष्ट हैं। उन्होंने मांग की कि सम-गोत्र, गोहांड (पड़ोसी गांव) और अपने ही गांव में शादियां वर्जित होनी चाहिए ताकि भाईचारा बना रहे। लव मैरिज माता-पिता की सहमति से होनी चाहिए। ओएसडी ने खाप को आश्वासन दिया कि विचार-विमर्श किया जाएगा। मौके पर किताब सिंह मोर, रणबीर सिंह, महेंद्र सिंह सहारण, दलेल सिंह सिहाग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें