फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अस्पताल संचालक से 50 लाख की रंगदारी मांगने के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जुलाना के प्राइवेट अस्पताल के संचालक को कॉल करके 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में तीन जींद, एक सोनीपत व दूसरा रोहतक का रहने वाला है। वीरवार को उन्हें पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बोहर गांव निवासी योगेश ने एक माह पहले नौ जुलाई को शिकायत दी थी कि उसका जींद के जुलाना में प्राइवेट अस्पताल है। आठ जुलाई को वह घर आया हुआ था। रात करीब 12 बजे उसके पास व्हाट्सअप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले युवक ने कहा कि वह भोलू ढिगाना बोल रहा है। उसे 50 लाख रुपये की रंगदारी चाहिए। पैसे न देने पर अस्पताल पर ताला लगाने व जान से मारने की धमकी दी। जींद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्य केस में जींद जिले के गांव ढिगाना निवासी विकास उर्फ भोलू व सचिन, करेला गांव निवासी अंकित, सोनीपत जिले के गांव मोहाना निवासी प्रवीण व रोहतक जिले के गांव निंदाना प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया था। पांचों जींद जेल में बंद थे, जिनको अर्बन एस्टेट थाना पुलिस प्रोडक्शन वांरट पर गिरफ्तार करके लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें