फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कांग्रेस कार्यकर्ता की गर्दन में उलझी पतंग की डोर, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
बाबरा मोहला निवासी नवीन गर्ग की गर्दन में डोर उलझाने से बने निशान । स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
रोहतक। अनाज मंडी से घर आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ता नवीन गर्ग के गले में पतंग की चाइनीज डोर उलझ गई, जिससे उसकी गर्दन व हाथ जख्मी हो गया। उसने पुलिस प्रशासन से प्रतिबंधित डोर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी दुकानदारों से चाइनीज डोर न बेचने की अपील की है।
विज्ञापन

बाबरा मोहल्ला निवासी नवीन गर्ग ने बताया कि वह निजी कार्य से अनाज मंडी गया था। शाम को जब मंडी से घर आ रहा था, तभी रास्ते में चाइनीज डोर गर्दन व हाथ में उलझ गई। उसने तत्काल स्कूटी रोकी। फिर भी उसकी गर्दन व हाथ पर घाव हो गया।

पकड़े गए तो ट्रेडर्स एसोसिशन नहीं करेगी बचाव
वहीं, रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी का कहना है कि तो दुकानदार प्रतिबंधित चाइनीज डोर बेच रहे हैं, वे ऐसा न करें। अगर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करते है तो एसोसिएशन कोई बचाव नहीं करेगी।
विज्ञापन


तीज पर होती है शहर में पतंगबाजी, सावधानी बरतें
शहर के अंदर तीज के त्यौहार पर बड़े पैमाने पर पतंगबाजी होती है। इस दौरान कुछ दुकानदार प्रतिबंधित होने के बावजूद चाइनीज डोर बेचते हैं। यह डोर दोपहिया वाहन चालकों के लिए काफी खतरनाक साबित हो चुकी है। पिछले साल एलिवेटिड रोड पर डोर उलझने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें