फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले घाटा दिखाकर हटाए कर्मचारी, अब नई भर्ती का निकाला विज्ञापन

Sun, 07 Feb 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य संस्था से पिछले दिनों बाहर निकाले गए कर्मचारियों का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि कॉलेज में नई भर्ती से एक और विवाद खड़ा हो गया। इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारियों को निकालने के पीछे घाटे का तर्क दिया गया था, लेकिन अब कॉलेज में फिर से नई भर्ती शुरू कर दी। इसके लिए बाकयदा विज्ञापन भी जारी कर दिया गया। प्रशासक के इस फैसले के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के 50 से अधिक कर्मचारियों को दिसंबर में नौकरी से निकाल दिया गया था। कर्मचारियों को निकालने के पीछे प्रशासक ने कॉलेज में घाटे का तर्क दिया था। कुछ मामलों में यह भी बताया गया था कि कॉलेज में स्टाफ सरप्लस है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को इंजीनियरिंग कॉलेज में नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया।
 भर्ती के विज्ञापन को देखें तो उसमें न केवल प्रोफेसर, बल्कि एसोसिएट, असिस्टेंट प्रोफेसर और नॉन टीचिंग स्टाफ तक की डिमांड की गई है। सवाल यह है कि जब घाटा दिखाकर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया तो अब कुछ ही दिन बाद इतना मुनाफा कहां से हो गया कि नए कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन

वैश्य संस्था के खिलाफ कोर्ट पहुंचे इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारी वैश्य संस्था में स्टाफ के डिमोशन का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब निकाले गए कर्मचारियों ने संस्था के खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर दिया। लगभग 40 से अधिक कर्मचारियों ने स्टाफ लेबर कोर्ट में केस दायर कर न्याय की गुहार लगाई है।
 कर्मचारियों का कहना है कि साजिश के तहत उन्हें नौकरी से निकाला गया है। अब कोर्ट से ही न्याय की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो वीआईएमटी स्टाफ भी कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। 
नहीं होने देंगे नई भर्ती : प्रधान यह सरासर गलत है। कॉलेज के कर्मचारियों को सरप्लस दिखाकर बाहर निकाल दिया गया तो अब नई भर्ती क्यों की जा रही है। भर्ती को नहीं होने देंगे। इसके विरोध में रविवार को सुबह 11 बजे पॉवर हाउस पर इकट्ठा होकर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को उनके आवास पर ज्ञापन देने जाएंगे। इसमें हरियाणा कर्मचारी महासंघ भी शामिल रहेगा। - सज्जन कुमार, प्रधान, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें