फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रेकी की, फिर लूटे 2.62 करोड़, स्थानीय ही लग रहे लुटेरे

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद लूट के अरोपी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक। दिनदहाड़े सेक्टर-एक में शुक्रवार को ढाई करोड़ से ज्यादा की लूट की वारदात रेकी करके अंजाम दी गई है। क्योंकि कैश वैन के आने से पहले ही बदमाश बाइक पर तैयार खड़े थे। साथ ही ज्यादा नकदी ले जाने के लिए पहले ही दो बड़े-बड़े थैले लेकर आए थे। पुलिस को शक है कि युवक जिस तरह से निकल गए, वे स्थानीय हो सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बैंकों से कैश लेकर एटीएम में डालने वाली कंपनी के कैशियर भिवानी जिले के गांव खरक खुर्द निवासी शशि प्रकाश ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे वे कैश वैन में 4 करोड़ 73 लाख रुपये लेकर चले थे। साथ में कर्मचारी प्रदीप निवासी रामनगर, गनमैन रमेश निवासी रिटौली व चालक जयदीप निवासी मदीना थे। सबसे पहले डी पार्क पर एक एटीएम में 50 लाख रुपये डाले, इसके बाद दूसरे में 76 लाख रुपये डाले। फिर शीला बाईपास पर तीसरे एटीएम में 25 लाख रुपये डाले। वहां से सेक्टर-3 के एटीएम में 30 लाख रुपये डाले। इसके बाद पौने एक बजे सेक्टर-एक में पहुंचे। उस समय गाड़ी में दो करोड़ 92 लाख रुपये की राशि थी। जैसे ही वे गाड़ी का केबिन बॉक्स खोलने लगे, तभी दो युवक आए। एक युवक ने सफेद रंग का कपड़ा व दूसरे ने काले रंग का कपड़ा बांध रखा था।
बाक्स-
चार बॉक्स में थी राशि, तीन बॉक्स से निकाल कर ले गए कैश
कैशियर का कहना है कि युवकों ने सबसे पहले गनमैन को पीछे से कूल्हे में दो गोली मारी। इसके बाद उसकी डोगा बंदूक छीन ली। कर्मचारी जान बचाकर भाग गए। गाड़ी के अंदर चार बॉक्स में राशि रखी थी। युवकों ने दो बॉक्स व एक बैग में रखी राशि साथ लेकर आए बड़े-बड़े दो बैग में डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बाक्स-
मार्च माह में हुई थी झपटमारी की दो वारदात
सेक्टर एक में झपटमारी की पिछले माह दो वारदात हो चुकी हैं। काले रंग की स्कूटी पर सवार युवक एक महिला प्राचार्य की चेन झपटकर ले गया था। इसके बाद घर के बाहर टहल रही महिला की स्कूटी सवार ने चेन तोड़ ली थी। दोनों केस में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया था।
..............
पूरे शहर में नाकेबंदी, हाथ नहीं आए लुटेरे
पुलिस ने ढाई करोड़ से ज्यादा की लूट की वारदात के बाद शहर में नाकेबंदी की। हर चौक व चौराहे पर पुलिस तैनात रही, लेकिन शाम तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। एसपी ने लुटेरों का सुराग देने वाले को 2 लाख का इनाम देने का एलान किया है। सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय, एवीटी स्टाफ से लेकर अर्बन एस्टेट थाने की पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। बावजूद इसके लुटेरे हाथ नहीं आ सके हैं।
....
पार्षद का आरोप, तीन साल बाद भी नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
- सेक्टर एक में ढाई हजार मकान, वीसी से लेकर आयुक्त व उद्योगपतियों तक के आवास
- सेक्टर में अब तक हो रही थी झपटमारी की वारदात, अब ढाई करोड़ की लूट हो गई
- मेयर बोले, ज्यादातर शहर में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे, सेक्टरों की प्रक्रिया भी चल रही
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के पाश इलाके सेक्टर एक में अब तक झपटमारी की वारदात हो रही थी, लेकिन शुक्रवार को दिनदहाड़े ढाई करोड़ से ज्यादा की लूट ने एरिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। क्षेत्र के पार्षद कदम सिंह अहलावत का आरोप है कि वह तीन साल से सेक्टरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। अब जिम्मेदार अधिकारी जवाब दें।
पार्षद ने बताया कि सेक्टर एक में करीब ढाई हजार मकान हैं, जिसमें 1500 मकान सेक्टर में बने हैं, जबकि एक हजार मकान सेक्टर एक की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हैं। ढाई किलोमीटर एरिया में फैले सेक्टर एक के अंदर हर दूसरा घर एक अधिकारी का है। साथ ही सेक्टर में वीसी से लेकर आयुक्त तक का आवास है। साथ ही बड़े-बड़े 50 के करीब उद्योगपति भी रहते हैं। इतना ही नहीं, 100 के करीब प्रथम श्रेणी व एक हजार के करीब द्वितीय श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी भी रहते हैं। साथ ही पूर्व सैनिकों ने भी काफी संख्या में आवास बना रखे हैं। इसके बावजूद सेक्टर एक, सेक्टर एक, सेक्टर 14 सहित पाश इलाके में नगर निगम ने अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए हैं।
बाक्स
नगर निगम के माध्यम से अब तक के कार्यकाल में आधे से ज्यादा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। अब कैमरे लगाने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के पास चली गई है। सेक्टरों के अंदर अब निगम कैमरे नहीं लगा सकता।
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें