फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: मकड़ौली टोल के सीनियर टीसी पर चलाई गोली, किसान नेता राजू मकड़ौली गिरफ्तार 

Sat, 25 Jun 2022 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

किसान नेता को अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वीआईपी लेन से गाड़ियां गुजारने पर रात को विवाद हुआ था। किसान आंदोलन के दौरान टोल पर राजू मकड़ौली के नेतृत्व में ही लंबे समय तक धरना दिया गया था।
विज्ञापन
मकड़ौली टोल पर मौजूद स्टाफ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के मकड़ौली टोल पर शुक्रवार को आधी रात के समय वीआईपी लेन से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि किसान नेता राजू मकड़ौली ने पहले तो टोल के सीनियर टीसी अभिषेक पर गोली चला दी। इसके बाद अपने साथियों को बुलाकर टोल कर्मियों के साथ मारपीट की। सदर पुलिस ने आरोपी किसान नेता राजू मकड़ौली को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि मकड़ौली टोल प्लाजा पर गोली चली है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कलानौर खंड के गांव गढ़ी बलंब निवासी अभिषेक ने लिखित शिकायत दी। उसने दी शिकायत में बताया कि मकड़ौली टोल का संचालन कर रही कंपनी में वह सीनियर टीसी के तौर पर कार्यरत है।

शुक्रवार रात को 11 बजकर 40 मिनट पर टोल पर आया, क्योंकि उसकी रात 12 बजे से ड्यूटी शुरू होनी थी। रात करीब 11 बजकर 53 मिनट पर गार्ड सीताराम ने उसे लेन नंबर पांच पर बुलाया, वह लेन में गया तो एक कार के चालक ने बताया कि यह कार धर्मेंद्र मकड़ौली की है।
विज्ञापन


अभिषेक ने जांच करने के बाद कार को पीछे करवाया। आरोप है कि इसके बाद 11 बजकर 55 मिनट पर राजू मकड़ौली प्रधान अपनी कार में आया। उस समय अभिषेक लेन नंबर 6 में था। साथ में कंपनी के कर्मचारी विशाल, अनिल, प्रदीप सुपरवाइजर, टीसी हितेष व गार्ड सीताराम भी था।

आरोप है कि राजू मकड़ौली ने आते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। राजू ने कहा कि तुम वाहनों को वीआईपी लेन से क्यों निकलने दे रहे हो। उसने कहा कि, यह हमारा काम है। कौन सी गाड़ी वीआईपी लेने से निकलेगी और कौन सी नहीं। इस बात फिर गाली देने लगा। विरोध करने पर गाड़ी के अंदर से पिस्तौल निकालकर लाया और उसको मारने की नीयत से गोली चला दी।

गोली उसके दाहिने कान के पास से गुजर गई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी दीपक, अजय, सोमबीर व सतेन्द्र निवासी मकड़ौली कलां को बुला लिया। स्टाफ वालों ने अभिषेक को कमरे के अंदर जाने को कहा, जब वह जाने लगा तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। साथी कर्मचारी छुड़ाने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 

अदालत में पेश कर लिया रिमांड पर, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली
वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और टोल संचालन कंपनी के सीनियर टीसी अभिषेक के बयान दर्ज किए। इसके बाद किसान नेता राजू मकड़ौली व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके बाद मौके से एक कारतूस का खोल भी बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी राजू मकड़ौली को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया।  

पुलिस ने आरोपी राजू मकड़ौली को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मकड़ौली टोल कंपनी के सीनियर टीसी अभिषेक की शिकायत पर कार्रवाई की है। अभिषेक का आरोप है कि राजू मकड़ौली ने रात को वीआईपी लेन से गाड़ी निकालने को लेकर उसके ऊपर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक

किसान आंदोलन में सक्रिय रहा है राजू मकड़ौली
किसान आंदोलन के दौरान राजू मकड़ौली सक्रिय रहा। उसकी अध्यक्षता में लंबे समय तक मकड़ौली टोल पर धरना दिया गया। इतना ही नहीं, आंदोलन के दौरान टोल पर किसान महापंचायत भी की गई थी, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत व गुरनाम सिंह चढूनी भी आए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें