फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रंगदारी न देने पर फरमाणा के शराब ठेके पर फायरिंग, सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया का आया नाम

विज्ञापन
31...फरमाणा गांव का शराब ठेका जहां की गई फायरिंग। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
विज्ञापन

रोहतक/महम। जमानत पर बाहर आया कुख्यात सुमित उर्फ छोटा पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। शुक्रवार रात 11:15 बजे फरमाणा गांव में बंद शराब ठेके पर बाइक सवार दो युवकों ने 6-7 गोलियां चला दीं, क्योंकि शराब ठेकेदार ने सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया के नाम पर मांगी गई रंगदारी देने से इन्कार कर दिया था। इस संबंध में महम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गंगानगर निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके फरमाणा खास, फरमाणा बादशाहपुर व बेडवा गांव के शराब के ठेके हैं। कई दिन से उसे व्हाट्सएप नंबर पर अलग-अलग नंबर से रंगदारी मांगने के लिए कॉल आ रही थीं।
विज्ञापन

कॉल करने वाला कह रहा था कि वह सुमित उर्फ छोटा निवासी सैमाण बोल रहा है। शुक्रवार रात वह निजी काम से हिसार चले गए। ठेके के अंदर लाखन माजरा निवासी कारिंदा सुरेंद्र राठी सो रहा था। रात करीब 11:15 बजे बाइक पर दो युवक आए और ठेके के शटर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
किसी युवक ने कॉल करके उसे बताया कि कुछ लोगों ने ठेके पर फायरिंग की है। कह रहे थे कि छोटा सामाणिया गैंग से पंगा लेने का अंजाम भुगतना पड़ेगा। मामले की सूचना पाकर महम पुलिस मौके पर पहुंची। कारिंदे से पूछताछ की। पता चला कि बाइक युवकों ने छह-सात गोलियां चलाई हैं। दो गोलियां शटर में लगी हैं।
ठेकेदार का आरोप है कि वारदात सुमित उर्फ छोटा सामाणिया गैंग ने अंजाम दी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


हिसार जेल से जमानत पर बाहर आया था सुमित उर्फ छोटा
सैमाण गांव का गैंगस्टर विकास उर्फ मटरी अब जेल में बंद है। उसे 2022 में गिरफ्तार किया गया था। उस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। 28 वर्षीय सुमित उर्फ छोटा मटरी का चचेरा भाई है। 10 माह पहले ही हिसार जेल से जमानत आया था। आरोपी के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं। 20 मई को महम-गोहाना रोड पर बस स्टैंड के पास ठेके पर फायरिंग हुई थी। उस केस में भी छोटा का नाम सामने आया था।


शराब ठेकों पर हो चुकीं फायरिंग की घटनाएं
सितंबर 2024 : बोहर गांव के नजदीक शराब ठेके पर अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी जबकि दो घायल हुए थे।

मई 2025 : भालौठ गांव में शराब ठेके पर 13 गोलियां चलाई गई थीं।
मई 2025 : महम में गोहाना रोड पर शराब ठेके पर फायरिंग की गई।



15 अक्तूबर 2025 : भैणी सुरजन गांव में शराब ठेके पर फायरिंग, कारिंदा घायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें