05-रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते अग्निशमन कर
- फोटो : 1
रोहतक। मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर शुक्रवार को अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। अग्निशमन विभाग यूनियन के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने सरकार पर अग्निशमन कर्मियों जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
प्रधान सोनू ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होती ये हड़ताड़ जारी रहेगी। प्रधान ने कहा कि कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर शहर को सुरक्षा प्रदान करते हैं लेकिन सरकार उनकी सेवाओं के अनुरूप उचित वेतन, नियमितीकरण और अन्य सुरक्षा साधनों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।
हड़ताल में राज्य उप प्रधान राजेश ढुल, जिला उप प्रधान नरेंद्र सिंह, कैशियर राजेश खोखर, उप कैशियर जयबीर सिंह, राज्य सदस्य समेराम व अन्य लोग मौजूद रहे।