13-रोहतक के बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड कार्यालय में कार्ड प्राप्त करते लाभार्थी। संवाद
- फोटो : 1
रोहतक। मुख्यालय ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा वाले लाभार्थियों के 49 हजार नए हैप्पी कार्ड भेज दिए हैं। रोडवेज डिपो ने मुख्यालय से ओटीपी प्राप्त वाले लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड का वितरण शुरू कर दिया है। हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों को लगा दिया है।
हरियाणा सरकार की अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) के तहत रोहतक डिपो में अक्तूबर 2024 से अटके लाभार्थियों के कार्ड भेज दे दिए हैं। करीब 17 माह से आवेदन करने के बाद लाभार्थियों को कार्ड प्राप्त नहीं हो रहे थे। अब करीब 49 हजार नए हैप्पी कार्ड भेज दिए हैं लेकिन इनमें से सिर्फ करीब 5 हजार कार्डों के ओटीपी जारी किए हैं।
मुख्यालय के आदेश अनुसार ओटीपी प्राप्त कार्ड ही वितरित किए जाएंगे। रोडवेज संस्थान प्रबंधक ने बताया कि कार्ड के माध्यम से योजना के लाभार्थी हरियाणा रोडवेज की बसों में साल में 1,000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। यह योजना उन अंत्योदय परिवारों के लिए है जिनकी वार्षिक आय एक लाख या 1.80 लाख रुपये से कम है।
38 नंबर काउंटर से एक्टिव कराएं कार्ड
रोडवेज संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि जिन लाभ्यार्थियों के पास ओटीपी पहुंच गए हैं वो लाभार्थी बस स्टैंड के हैप्पी कार्ड खिड़की से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद कार्ड को एक्टिवेट करवाना अनिवार्य है। बस स्टैंड के काउंटर संख्या 38 से ओटीपी बताकर कार्ड एक्टिवेट करवाएं। उन्होंने बताया कि मुख्यालय हैप्पी कार्ड एक्टिवेट के लिए बारी-बारी ओटीपी भेज रहा है।
13-रोहतक के बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड कार्यालय में कार्ड प्राप्त करते लाभार्थी। संवाद- फोटो : 1