फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में आग लगने से मचा हड़कंप, सतर्कता से बचा चालक

विज्ञापन
जीटी रोड पर बड़ी के पास कार में लगी आग। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास अल्टो कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। चालक ने कार से कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से कार जलकर ढांचे में बदल गई।
विज्ञापन

गांव बड़ी निवासी दीपक कार में सवार होकर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर बड़ी के सामने पहुंचा तो कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। उसने तुरंत कार को एक तरफ रोक दिया और बाहर कूद गया, जिसके बाद आग अचानक भड़क गई। जिससे बाद कार जलकर ढांचे में बदल गई। उसने आग की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। कार में सीएनजी किट लगी हुई थी, जिससे आग ज्यादा भड़क गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें