फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर नंबर देखकर नशे में दी थी लोसुपा सुप्रीमो को धमकी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लोसुपा सुप्रीमो एवं गोहाना से प्रत्याशी राजकुमार सैनी के मोबाइल पर फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने और अभद्रता करने के मामले में मोहाना थाना पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी का गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी करनाल के गांव गगसीना का रहने वाला ओंकार सिंह है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में फेसबुक पर नंबर देखकर लोसुपा सुप्रीमो को धमकी दी थी। वह आरक्षण आंदोलन के दौरान लोसुपा सुप्रीमो द्वारा जाति विशेष पर टिप्पणी किए जाने से नाराज था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

लोसुपा के पदाधिकारी विनोद ने मोहाना पुलिस को बताया था कि उनकी पार्टी के सुप्रीमो और गोहाना से प्रत्याशी राजकुमार सैनी सोमवार रात को बिट्स कॉलेज में गए थे। तभी उनके मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया था कि कॉल करने वाले का लहजा इतना क्रूर था कि वह हथियार लेकर खड़ा है, उन्हें गोलियों से भून ही देगा। उनके अनुसार फोन करने वाले ने बदतमीजी के साथ बात की थी। जिस पर पुलिस ने पार्टी के पदाधिकारी विनोद के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज करने के बाद जांच अधिकारी जीत सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ओंकार सिंह को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी करनाल जिले के गगसीना का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के के मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
जाति विशेष पर टिप्पणी से नाखुश था आरोपी
आरोपी ने पुलिस को बताया था कि आरक्षण आंदोलन के दौरान लोसुपा सुप्रीेमो द्वारा जाति विशेष पर टिप्पणी करने से नाराज था। जिसके चलते उसने शराब के नशे में अभद्रता थी। उसने सोशल साइट पर लोसुपा सुप्रीमो को मोबाइल तलाश कर धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें