फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांव सोलधा में एक्सिस बैंक शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सोलधा स्थित एक्सिस बैंक शाखा में शनिवार शाम करीब 6 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली पैनल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार बैंक परिसर में लगे स्टेबलाइजर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण बैंक भवन और अन्य उपकरणों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बैंक में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

सूचना मिलने पर थाना सदर बहादुरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है तथा पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ़ोटो-81:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें