फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहले दिन थानों में गुडवर्क से शुरू की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने नए साल में थानों में गुड वर्क दर्ज करके एफआईआर की शुरुआत की है। कई थानों में पहले दिन कोई केस ही दर्ज नहीं किया है। पुलिस इसे हर बार टोटके से ही शुरुआत करती है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने शिवाजी कॉलाेनी थाने में दो रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें पहला केस आर्म्स एक्ट का दर्ज किया गया है। इसी तरह आर्यनगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। आईएमटी और पीजीआईएमएस थानों में भी हथियारों के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। कलानौर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ युवक को काबू करके एफआईआर की शुरुआत की है। हालांकि अर्बन एस्टेट, साइबर थाना, सांपला, पुरानी सब्जी मंडी, रोहतक सिटी, सिविल लाइन थाना और सदर थाने में कोई केस ही दर्ज नहीं किया। बहु अकबरपुर में सड़क हादसे का केस दर्ज किया गया है।


इनके खिलाफ मामले दर्ज हुए
थाना आर्य नगर पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ सुनारिया निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराने आईटीआई ग्राउंड में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा था। उसी समय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

थाना आईएमटी क्षेत्र के गांव बलियाणा ओर से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू किया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी की पहचान झज्जर के गांव बुपनिया निवासी हरिओम उर्फ भोला के रूप में हुई है।
थाना कलानौर पुलिस ने नशीला पदार्थ के साथ बनियानी गांव निवासी मन्नु को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 13 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है।
थाना पीजीआईएमएस पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय के सामने एक युवक को काबू किया है। उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी की पहचान फरमाणा खास गांव निवासी जतिन उर्फ क्यूट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें