फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो दिन पहले काम के लिए गए व्यक्ति की हत्या, खेत में दफनाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के गांव गद्दी खेड़ी के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह व्यक्ति 28 दिसंबर को लापता हुआ था। महिला ने अपने पति परजीत (43) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बुधवार को खेत में शव दबे होने की सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। व्यक्ति के सिर और गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं।
थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के गद्दी खेड़ी निवासी गुरमती ने 28 दिसंबर को पुलिस के समक्ष शिकायत देकर पति परजीत उर्फ तांगा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह घर से काम के निकले थे। इसके बाद से वापस नहीं आए। काफी तलाश करने पर भी उनका कुछ पता नहीं लगा। बुधवार को परजीत की तलाश में गद्दी खेड़ी के खेतों में पहुंचे तो एक जगह ताजा मिट्टी खोदी होने का अंदेशा हुआ। वहां से व्यक्ति के पैर भी बाहर निकले मिले। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और डीएसपी के नेतृत्व में शव को खेत से बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त परजीत उर्फ तांगा के रूप में की। पुलिस ने संदेह जताया है कि हत्या के पीछे गांव के ही लोगों का हाथ माना जा रहा है। अब जांच की जा रही है कि परजीत की किसी से दुश्मनी तो नहीं थी।
विज्ञापन


28 दिसंबर से परजीत घर से लापता थे और उनकी तलाश पुलिस-परिजन दोनों कर रहे थे। परिजन ने खेत में एक जगह मिट्टी को ताजा खोदा हुआ देखा तो वहां पर व्यक्ति के पैर दिखाई दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान परिजन ने परजीत के रूप में की है।
- नीरज कुमार, थाना प्रभारी बहु माजरा।
-
केस एक
थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम में महिला सफाई का काम करती थी। 27 दिसंबर को वह घर से काम पर गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजन ने उसे काफी तलाश भी किया। अब पीड़ित पति की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।



केस दो
आईएमटी थानाक्षेत्र के एक गांव 18 साल की युवती 30 दिसंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि छात्रा लापता हो गई है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें