फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक घोटाले के आरोपियों पर एफआईआर के आदेश

Mon, 26 Oct 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में हुए बीटेक अंक घोटाले के आरोपियों पर एफआईआर के लिए वीसी ने आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल एमडीयू की रिजल्ट ब्रांच में सितंबर में  बीटेक में अंक घोटाले का मामला सामने आया था। खुलासा होते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रिजल्ट ब्रांच के अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच डीन एकेडमिक अफेयर की कमेटी बनाकर उन्हें सौंपी गई।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह डीन एकेडमिक अफेयर ने अपनी रिपोर्ट वीसी ऑफिस में सबमिट कर दी थी। रिपोर्ट में एमडीयू के एक बर्खास्त कर्मचारी समेत दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए थे, जो किसी बड़े फर्जीवाड़े की तैयारी में थे। पूरे मामले की रिपोर्ट आने के बाद अब वीसी सुधीर राजपाल ने सभी आरोपियों के खिलाफ रजिस्ट्रार को एफआईआर के आदेश जारी कर दिए हैं। वीसी ने बताया कि घोटाला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा खानपुर यूनिवर्सिटी में सामने आए घोटाले के दोषियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। ऐसे लोगों के कारण ही यूनिवर्सिटी का छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें