फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला नपा के वाइस चेयरमैन की पत्नी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक/सांपला। नगर पालिका के वाइस चेयरमैन योगेश उर्फ निक्का की पत्नी नमृता पर आरोप है कि उसने घर में सफाई करने गई एससी समुदाय की महिला पिंकी के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच सांपला डीएसपी राकेश मलिक कर रहे हैं।
पुलिस को दी शिकायत में खरावड़ निवासी पिंकी ने बताया कि वह शादी समारोह व घरों में साफ-सफाई करती हैं। उनके पास सांपला के मिठान मोहल्ला निवासी मुकेश का फोन आया। बोला-योगेश उर्फ निक्का के घर पर साफ-सफाई करनी है।
विज्ञापन

वह अपने साथ दो अन्य महिलाओं को साथ लेकर योगेश के मकान पर पहुंची। वहां जाने के बाद घर के अंदर झाडू लेने गई तो योगेश की पत्नी नमृता ने झगड़ा शुरू कर दिया। मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। उनका हाथ पकड़कर अंदर कमरे में खींच लिया। आरोप है कि चाकू मारने का प्रयास किया और उन्हें नीचे दबा लिया। किसी तरह वह बचकर बाहर आई।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी महिला के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खुद डीएसपी सांपला जांच पड़ताल कर रहे हैं।
- एसआई पंकज कुमार, सांपला थाना प्रभारी
-
पति व पत्नी के बीच चल रहा है विवाद
सांपला नप के वाइस चेयरमैन योगेश व उसकी पत्नी नमृता के बीच कई दिन से पारिवारिक विवाद चल रहा है। नमृता ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि बाबा मुकेश गिरि ने उनके पति को नशे का आदी बना दिया। योगेश ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि संपत्ति पत्नी के नाम है। इसके बावजूद उन्होंने गहने चुरा लिए हैं। अब वह मुकेश गिरि पर झूठे आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें