फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विष्णु हत्याकांड में अंतिम बहस 5 मई को, 14 साल बाद फैसले की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर के विष्णु हत्याकांड में 14 साल बाद अदालत मई में फैसला दे सकती है। वीरवार को ही इस मामले की फाइनल बहस होनी थी, लेकिन हो नहीं पाई। अब यह 5 मई को नियत है। इस मामले में इनेलो के पूर्व विधायक सहित 18 के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने 2011 में कलानौर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि महम के पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान साथियों के साथ कलानौर की अनाज मंडी पहुंचे। यहां झगड़ा होने पर राठी के साले व निगाना गांव निवासी विष्णु की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
आरोपी पूर्व विधायक ने तत्कालीन आईजी वी. कामराजा के कार्यालय में समर्पण किया था। पुलिस ने कई आरोपियों को क्लीनचिट दी तो पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने इसका विरोध किया। मामला सेशन कोर्ट से हाईकोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।
विज्ञापन

सुप्रीम आदेश के बाद हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट को दोबारा याचिका की सुनवाई करने को कहा। तभी से एएसजे कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने बताया कि अगली तारीख पर बची हुई बहस पूरी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें