फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 5 साल से नहीं हुई जलघरों की सफाई

Fri, 25 Apr 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
यह किसी क्षेत्र की हवाई तस्वीर नहीं... देव कॉलानी ​स्थित जलघर-4 के तालाब की फोटो है। इसके अंदर - फोटो : गुस्से में कर्णनगरी, आज बाजार रखेंगे बंद
विज्ञापन
रोहतक। शहर के जलघरों के तालाबों की करीब पांच साल से सफाई तक नहीं हो रही। इस कारण करीब तीन फीट गाद-मिट्टी जमा हो गई है। इससे पानी की क्षमता घट रही है। इन दिनों तालाब (टैंक) खाली होने से उनमें उगी बड़ी-बड़ी घास व काई साफ दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर शहर में पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

नहरी पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद शहर के जलघरों में तालाबों के अंदर जलस्तर कम हो गया है। ऐसे में तालाबों में अंदर गाद और मिट्टी जमी हुई। कुछ तालाबों में गाद मिट्टी के साथ करीब छह फीट की गहराई में पौधे जमे दिखाई दे रहे। जलघर-1 के तालाबों में करीब डेढ़-दो फीट मिट्टी जमी हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग के पूर्व एसडीओ प्रवीन साेनी ने बताया कि जलघर-1 में करीब 10 मिलियन लीटर पानी गाद-मिट्टी के रूप में उपलब्ध है। करीब 10 मिलियन लीटर पानी को लगभग तीन दिन तक जलघर-1 के अधीन क्षेत्र में प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही जलघर-3 व 4 में भी हरी काई और घास जमी हुई है। देव कॉलोनी स्थित जलघर-4 के तालाबों में बड़ी घास उगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें