जिलाधीश व उपमंडल मजिस्ट्रेट के आदेशों की अवहेलना कर अतिक्रमण करने वाले किला रोड के आठ दुकानदारों के खिलाफ निगम के भू अधिकारी ने ओल्ड सब्जी मंडी थाना प्रभारी को पत्र भेजा है।
भू अधिकारी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि जिलाधीश ने सीआरपीसी 133 के तहत किला रोड बाजार का अतिक्रमण ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। जिस पर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को किला रोड का निरीक्षण किया, जिसमें मिला कि कुछ दुकानदार अतिक्रमण करके जिलाधीश और उपमंडल अधिकारी के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में बचपन टॉय शॉप, राजश्री, संतोष, कंगन, यूनिक कलेक्शन, अनिल कलेक्शन, सुरुचि क्लॉथ हाउस नजदीक गुलाटी दुपट्टा हाउस, सांई ब्यूटी पैलेस, गुलाटी दुपट्टा हाउस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निगम का सूचित किया जाए।