फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दुकान में घुसकर वकील के साथ मारपीट, कई लोगों पर मामला दर्ज

Sun, 26 May 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पुलिस चौकी में पहुंच कार्रवाई की मांग करते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
महम। रोहतक रोड स्थित एक स्वीट्स शॉप में घुसकर कुछ युवकों ने दुकानदार और उनके भाई पर हमला कर दिया। दुकानदार और हलवाई एकत्रित होकर पुलिस चौकी पहुंचे तथा कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दुकानदार के भाई एडवोकेट हितेश सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी चंद्रा स्वीट्स के नाम पर दुकान है। इसे उसके भाई चलाते हैं। शनिवार रात दस बजे वह भी दुकान पर थे। इसी दौरान 5 से 7 युवक दुकान पर आए तथा दुकान बंद रखने की बात की। ऐसा न करने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए दुकानदारों पर हमला कर दिया।एडवोकेट के अनुसार हमलावरों को एक बार खदेड़ दिया गया लेकिन उसके बाद 6 से 7 बाइकों पर सवार होकर 10 से 15 युवक आए तथा मारपीट करने लगे। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
चेताया...कार्रवाई नहीं हुई तो होगा वर्क सस्पेंड
महम बार एसोसिएशन के प्रधान रविशंकर सोनी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन पीड़ित वकील के साथ है। इस बारे में पुलिस के अधिकारियों से बात की गई है।हमला किसने और क्यों करवाया इसका भी पता लगाना है। महम का कोई भी वकील आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा। पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो महम ही नहीं पूरे प्रदेश में वर्क सस्पेंड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन



शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -रोहतास, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें