फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह 11 को

Sun, 06 Apr 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05सीटीके02...राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियोंं की लेकर बैठ
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. दर्शना ने सभी स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक की। यहां उन्हें जरूरी निर्देश दिए। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि होंगे। वह सत्र 2023-24 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास 1250 छात्राओं को डिग्री देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मीनू नैन को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम और पीजी के सभी संकायों को मिलाकर लगभग 1250 छात्राओं को डिग्री दी जाएंगी। बैठक में डॉ. सुभाष बल्हारा, डॉ. वीना सचदेवा, डॉ. ऋतु हुड्डा, डॉ. फूल कुमार, डॉ. अनिता, डॉ. बसंत कुमार, डॉ. नीरज, डॉ. नीलम, डॉ. सचिन, डॉ. सत्यवान, डॉ. सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें