फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ लुटेरे ः 10 घंटे में तीन जगह वारदात, सेक्टर दो में झपटी चेन तो हुमायूंपुर में ट्रक व भालौठ के पास प्लांटकर्मियों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में लुटेरे बेखौफ नजर आ रहे हैं। 10 घंटे में तीन जगह झपटमारी और लूट की वारदात हुई। इस संबंध में अर्बन एस्टेट, आईएमटी और आर्य नगर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस सेक्टर दो निवासी प्रीति लोहचब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीजीआई में नर्सिंग ऑफिसर है। शाम करीब साढ़े पांच बजे बेटे को ट्यूशन पर छोड़ने पैदल जा रही थी। जब मकान नंबर 92 के सामने पहुंची तो सफेद रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए। आगे निकलने के बाद दोबारा लौटकर आए और झपटा मारकर करीब सवा तोले की सोने की चेन छीन ली। बाइक के पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी। साथ ही बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल के नजदीक सीसीटीवी कैमरे से फुटेज हासिल की।
वहीं हुमायूंपुर निवासी मंजीत ने दी शिकायत में बताया कि उसकी गाड़ी नारनौल से गाजियाबाद जाती है, जिस पर पंजाब के संगरूर निवासी कृष्ण को ड्राइवर रखा हुआ है। 3 अक्तूबर की रात को गांव के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया। कुछ पैसे देने के लिए वह सड़क पर आया। उसी समय बाइक पर तीन युवक आए और धमकी देकर ड्राइवर से 7 और ट्रक मालिक से 8 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर रोहतक की तरफ भाग गए। इसके अलावा पानीपत जिले के गांव ढिंडार निवासी राकेश ने दी शिकायत में बताया कि वह हुमायूंपुर-मोरखेड़ी रोड स्थित प्लांट पर नौकरी करता है। तीन अक्तूबर की रात को करीब ढाई बजे उसके साथी धर्मराज को तेज बुखार हो गया। वह उसे दवाई दिलाने के लिए बाइक पर रोहतक के लिए चला। रात करीब 3 बजे जब वे भालौठ गांव के निजी स्कूल के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़े तीन युवकों ने बाइक के आगे बाइक अड़ा दी। एक युवक ने उसकी व दूसरे ने धर्मराज की कपनटी पर पिस्तौल तान दी। उससे एक हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन व धर्मराज से मोबाइल फोन छीन लिया। साथ ही उसकी बाइक छीनकर खरखौदा की तरफ फरार हो गए। युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर चले गए, जिसका टायर फटा हुआ था।
विज्ञापन

ब्लैक स्कूटी सवार का पहले ही खौफ, अब बाइक सवार सक्रिय हुए
सेक्टरों को शहर का पॉश इलाका माना जाता है, जहां ज्यादातर मध्यम से उच्च वर्ग के लोग रहते हैं। साथ ही सड़कें खुली व एक-दूसरे से जुड़ी हैं। एक साल से ब्लैक रंग की स्कूटी पर एक झपटमार पांच से छह वारदात चेन स्नेचिंग की अंजाम दे चुका है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। तीन माह से वारदात जरूरत थमी है। अब बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम देकर उन महिलाओं के अंदर खौफ पैदा कर दिया है, जो घरों से बाहर निकलती हैं।
धार्मिक कार्यक्रम में आई सफीदों की महिला की चेन चुराई
उधर, जींद जिले के सफीदों निवासी आशा देवी ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी है कि वह 25 सितंबर को एक धार्मिक कार्यक्रम में पुरानी आईटीआई मैदान में आई थी। दोपहर करीब सवा 12 बजे किसी ने उसके गले से सोने की चेन चुरा ली। वह अपने स्तर पर चेन तलाश कर रही थी, लेकिन नहीं मिली। पुलिस ने चेन चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें