फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पिता का सपना-ओलंपिक में पदक जीते कनक

Fri, 23 May 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22सीटीके22-कनक के स्वर्ण पदक जीतने के बाद अ​भिनंदन अकादमी में खुशी मनाते कनक के पिता सुधीर सिंह
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

मेरी इच्छा थी, बेटी कनक वर्ल्ड चैंपियन बने। यह इच्छा वीरवार को पूरी हो गई। मैच से पहले बेटी से बात हुई थी। उसे यही कहा था कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना। आप सबसे बेस्ट खिलाड़ी हैं। बेटी ने इसे लागू किया और सब अच्छा होगा। यह कहते ही पिता सुधीर सिंह की आंखें खुशी से छलक आईं।
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में निशानेबाजी में कनक के स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुनारिया निवासी कनक के पिता ने कहा कि बेटी ने देश व प्रदेश के साथ गांव का नाम भी रोशन किया है। बेटी की ऐतिहासिक जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की थी। अभिनंदन शूटिंग अकादमी में बैठकर पूरा मैच लाइव देखा। जैसे ही कनक ने स्वर्ण पदक जीता, अकादमी के खिलाड़ी और कोच संदीप खुशी से झूम उठे। मेरा सपना है कि कनक ओलंपिक में भी पदक जीते। उसनने वर्ष 2020 में शूटिंग शुरू की थी। वर्तमान में वह अभिनंदन शूटिंग अकादमी में कोच संदीप की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन


कनक की उपलब्धियां
वर्ष 2024 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप ने रजत पदक, 2025 में 23वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता में मिक्स टीम में स्वर्ण पदक, 2025 में इसी प्रतियोगिता में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक, 2022 नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक, 2023 जूनियर वर्ल्ड कप में रजत व कांस्य पदक जीता। 2022 स्टेट प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। 2023 स्टेट प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते। 2023 में एशियन चैंपियनशिप में एक रजत व एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन



कोच ने कहा था- भारत का ध्वज झुकने नहीं देना
कोच संदीप नेहरा ने मैच से पहले कनक से कहा कि अपनी स्किल पर फोकस रखना है। शूटिंग एक खेल है। खेल केवल मनोरंजन के लिए होता है। इसका पूरा आनंद लेना है। दबाव नहीं लेना है। आप सारी चीजें बेहतरीन कर चुके हो, इसलिए आपका भारत की टीम में चयन हुआ है। भारत का ध्वज झुकने नहीं देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें