गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा (गौड़ शिक्षण संस्था) में एक दशक बाद फिर से चुनाव की आस जगी है। इसके लिए सरकार ने एचसीएस आशीष कुमार को संस्था का प्रशासक नियुक्ति किया गया है। वह जल्दी ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
आशीष कुमार पिछले 11 वर्ष में ये संस्था के 12वें प्रशासक होंगे। इससे पूर्व एक एचसीएस व 10 आईएएस समेत अब तक 11 प्रशासक रह चुके हैं। इसके बावजूद संस्था के चुनाव नहीं हो पाए हैं। संस्था मतदाताओं की सूची पर बना विवाद इस राह का रोड़ा बना हुआ है। यह विवाद अदालत में विचाराधीन है।
सीएम व प्रशासकों से चुनाव की गुहार लगा चुका समाज :
संस्था के चुनाव पिछले 11 वर्ष से नहीं हुए हैं। वर्ष 2014 में नई कार्यकारिणी चुनने के लिए चुनाव होना था। संस्था की मतदाता सूची पर विवाद के चलते यह मामला खिंच गया। वर्तमान में भी केस अदालत में विचाराधीन है। इस मुद्दे को लेकर समाज के लोग मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा जा चुके हैं। इसके बावजूद चुनाव नहीं हुए।
गौड़ संस्था में प्रशासक की नियुक्ति हुई है। एचसीएस आशीष कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही वे अपना कार्यभार संभालेंगे। अब संस्था के लंबित चुनाव होने की उम्मीद है।
डॉ. जयपाल शर्मा, पदेन सचिव, गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा।