फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों के पिता की मौत: नेशनल हाइवे 152-डी पर चलती कार का फटा टायर, डिवाइडर से टकराई, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Fri, 10 Apr 2026 07:49 PM IST
Ankesh Kumar माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

हरियाणा के रोहतक में सड़क हादसे में जयपुर के प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। वह चार बच्चों का पिता था। हादसा चलती कार का टायर फटने से हुआ है। वहीं उसके साथ गाड़ी में सवार दोस्त घायल हुआ है। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के नेशनल हाइवे 152-डी पर शुक्रवार सुबह नारनौल से आ रही कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जयपुर के प्रॉपर्टी डीलर रामेश्वर प्रसाद मीणा (46) की मौत हो गई। उसका साथी श्याम सुंदर शर्मा घायल हो गया। हादसा कार का अगला टायर फटने से हुआ है। महम थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मृतक रामेश्वर प्रसाद मीणा चार बच्चों का पिता था।

विज्ञापन


जयपुर निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि जयपुर के जगतपुरा निवासी रामेश्वर प्रसाद मीणा फाइनेंसर काम करता था। उसके दोस्त जींद के गांव खरक निवासी सन्नी की मौत हुई थी और शोक व्यक्त करने के लिए रामेश्वर और श्याम सुंदर शुक्रवार तड़के चार बजे जयपुर से जींद के लिए रवाना हुए। सुबह करीब साढ़े छह बजे के करीब वे महम के पास पहुंचे। अचानक चलती कार का अगला टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहा रामेश्वर एयर बैग खुलने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि श्याम सुंदर के हाथ पर चोटें आई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हाइवे से गुजर रहे ट्रक चालकों ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला और हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की। घायलों को महम के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां रामेश्वर प्रसाद मीणा को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

जयपुर से आए परिजनों ने बताया कि रामेश्वर मूलरूप से जयपुर से 60 किलोमीटर दूर जस्सी गांव के रहने वाले थे और लंबे समय से जगतपुरा में परिवार सहित रहते थे। फाइनेंसर के तौर पर काम करता थे। उनके चार बच्चे हैं। हादसे से परिवार में मातम का माहौल है। महम थाना प्रभारी रवींद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें