फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान सभा ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह वीरवार को कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे व उनकी समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की। किसान सभा ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए मांग की है कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों का समाधान करे व कर्मचारियों को हड़ताल आगे बढ़ाने के लिए बाध्य न करें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ से संबंधित फायर ब्रिगेड कर्मचारी 8 अप्रैल को एक दिन की हड़ताल पर गए थे। सरकार के हठधर्मिता के रवैये के चलते उन्हें हड़ताल आगे बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा। ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले कर्मचारी को शहीद का दर्जा व उसके परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें