फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड से निकाले किसान, हाईवे पर जिले की सीमाओं तक अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। टीकरी बार्डर से किसानों की वापसी को लेकर शनिवार को दिनभर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। रोहतक शहर के चारों तरफ रिंग रोड से बहादुरगढ़ की तरफ से आए किसानों को निकाला गया। हाईवे पर सांपला से लेकर महम, लाखनमाजरा व जसिया तक पुलिस गश्त पर रही, ताकि किसानों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न आए। खुद एसपी उदय सिंह मीणा व एएसपी कृष्ण कुमार तक ने सड़क पर उतर कर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार सुबह या दोपहर तक किसानों के काफिले के गुजर जाने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले एक साल से किसान तीन कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली बार्डर पर धरना दे रहे थे। हरियाणा के किसानों के साथ-साथ पंजाब से भारी संख्या में किसान हरियाणा के रास्ते बार्डर पर पहुंचे थे। अब केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून रद्द कर दिए हैं। शनिवार को किसानों के काफिले वापस घरों की तरफ लौटने लगे। ऐसे में सुबह से लेकर शाम तक बहादुरगढ़ से लेकर रोहतक तक किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार व ट्रकों की लाइन लगी रही। आगे पंजाब व हरियाणा के किसान रोहतक से हिसार की तरफ जाने के लिए आउटर रिंग रोड होते हुए महम, पंजाब के संगरूर की तरफ जाने वाले किसान जींद व गोहाना से निकाले गए। इसके लिए खरावड़ बाईपास पर पुलिस तैनात की गई है। दोपहर करीब तीन बजे एएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया।
.....
नहीं किए रूट डायवर्ट, पुलिस निकलवा रही वाहन
किसानों की वापसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के अलावा संबंधित थाना प्रभारियों को भी अलर्ट किया गया है। थाने की टीम लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी तरह की जाम की स्थिति न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, एएसपी रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें