साल्हावास। किसानों की जमीन से पोल और हाइटेंशन लाइन डालने के लिए मुआवजे के मुद्दे पर 21 गांव लामबंद हो गए हैं। उनका कहना है कि पोल वाली जमीन का 200 प्रतिशत और तार डालने का बाजार भाव से 70 प्रतिशत मुआवजा किसानों को दिया जाए। इसे लेकर 21 जुलाई को महापंचायत का एलान किया गया है।
साल्हावास क्षेत्र की समस्याओं को लेकर के गांव धनिरवास में 21 गांवों के लोग लामबंद हुए। उन्होंने बैठक में कर किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई । बैठक का आयोजन धनिरवास सरपंच राकेश जाखड़ की अध्यक्षता में हुआ। राकेश जाखड़ ने सरकार पर किसानों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए बताया कि किसानों की समस्या को लेकर सरकार की तरफ से पूरा ध्यान नहीं दिया जा रहा। 21 जुलाई रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली में पटेल चौक के पास जंतर मंतर में हाईटेंशन लाइन 765 केवी के विरोध में किसानों की पंचायत आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हलके की स्थानीय विधायक गीता भुक्कल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही हाईटेंशन लाइन के मुआवजे संबंधित मांग को कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी शामिल किया जाने का अनुरोध किया जाएगा ताकि सभी किसानों के साथ इंसाफ हो सके। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि 21 जुलाई रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली में पटेल चौक के पास जंतर मंतर में हाईटेंशन लाइन 765 केवी के विरोध में किसानों की पंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले। इस अवसर पर कर्मबीर बिरधाना, वेद कोयलपुर, रत्नवीर बिरड, चेयरमैन जयप्रकाश जमालपुर, राकेश जाखड़ सरपंच धनीरवास, धर्मवीर, धर्मेंद्र गोरिया, सुरेंद्र रशीदनगर, रामकिशन मुमताजपुर, सुभाष बिसोहा, मोहित बववा, सतीश घाहड़ा आदि मौजूद रहे।