फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धूप खिलने से किसानों को राहत, सुखाईं फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बारिश व ओलावृष्टि के बाद रविवार को अनाजमंडी में गिने चुने ही किसान सरसों लेकर पहुंचे। उन्होंने धूप में सरसों की नमी को सुखाने का प्रयास किया।
विज्ञापन




मंडी प्रधान मुकेश बंसल ने बताया कि किसान अभी फसल नहीं ला रहे हैं। बारिश होने के चलते खेतों में फसल खड़ी है। यदि किसान आते हैं तो शेड में पर्याप्त जगह है, किसी किसान की फसल बारिश में नहीं भीगेगी। गौरतलब है खरीद के दूसरे दिन भी अनाजमंडी ठंडी रही और खरीद एजेंसियों किसानों के फसल लाने का इंतजार करते रहे। रोहतक व आसपास की मंडियों में खाद्य आपूर्ति, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, हैफेड व हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से खरीद की जानी है। हर एजेंसी का अलग-अलग तीन तय है। किसानों ने बताया कि मंडी में जब किसानों की संख्या बढ़ेगी तो व्यवस्थाओं की पोल खुलेगी। फिलहाल कोई समस्या नहीं है।

चार खरीद एजेंसियों के पास 12 हजार 200 बेल
रोहतक में किसानों की फसल खरीद के लिए डीएफएससी के पास 500 बेल, हैफेड के पास 4000 से अधिक, एचएसडब्ल्यूसी के पास 6500 से अधिक व एफसीआई के पास 7200 बेल उपलब्ध हैं। एचएसडब्ल्यू से डीएम रोहतास ने बताया कि उनके पास सरप्लस बेल हैं, इसके चलते उन्होंने 1100 बेल जींद भेज दिए हैं। इस बार महम व रोहतक मंडी उनकी खरीद केंद्र से हटने से उनके पास अतिरिक्त बेल बचे थे। चारों खरीद एजेंसियों के अधिकारी अनूप नैन, केशव कुमार मीना, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां जरूरत के हिसाब से बेल मौजूद हैं। एक बेल में 500 कट्टे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बादल छाने और बारिश होने की संभावना

मौसम चार अप्रैल तक परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तीन अप्रैल को बादल छाए रहने व उत्तर, पश्चिम व दक्षिणी क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इसके बाद चार अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। रविवार को मौसम साफ रहा। दिन भर तीखी धूप खिली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.2 रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस व न्यनूतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि हुई है। जबकि रात का तापमान 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें